फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A community hall will be built at the Golju Temple, the Mayor laid the foundation stone.

Udham Singh Nagar News: गोल्ज्यू मंदिर में बनेगा सामुदायिक भवन, मेयर ने किया शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A community hall will be built at the Golju Temple, the Mayor laid the foundation stone.
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर परिसर में मेयर विकास शर्मा ने सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर ईंट से नींव रखी। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शैल परिषद की ओर से स्थापित गोल्ज्यू देवता मंदिर क्षेत्र वासियों की श्रद्धा का केंद्र बन चुका है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के दौरान सामुदायिक भवन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि शहर के प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कार्य कर रहा है।नगर की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने की योजना के तहत निगम जल्द ही इंदिरा चौक पर विशाल त्रिशूल स्थापित करने जा रहा है। इसका मॉडल भी तैयार हो चुका है और जल्द इसका काम शुरू होगा। डीडी चौक पर महादेव का डमरू स्थापित किया जाएगा। अन्य प्रमुख चौराहों को भी धार्मिक प्रतीक-चिह्नों से सुसज्जित किया जाएगा। वहां पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, वार्ड नंबर 12 की पार्षद महेंद्री शर्मा, शैल परिषद के महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडेय, गोपाल पटवाल, डीके दनाई, राजेंद्र बलौदी, संजीव बुधौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed