{"_id":"6908e4b1ee86752fdb0fd04d","slug":"a-case-was-registered-against-three-youths-on-the-orders-of-the-court-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-132397-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर तीन युवकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर तीन युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
रुद्रपुर। पांच महीने पहले युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम संपतपुर रुद्रपुर निवासी मदन लाल ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि तीन जून को उनके भाई अजय को घर से राजा, गोपी व धर्मा सिंह सैनी बुलाकर ले गए थे। जब भाई वापस लौटकर नहीं आया तो उन्होंंने उसकी तलाश शुरू की थी। उन्होंने तीनों से जानकारी ली तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चार जून को उनका भाई ग्रामीणों को झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिला था।
उन्होंने भाई को जिला अस्पताल के बाद एसटीएच में भर्ती कराया। होश में आने पर भाई ने उन्हें बताया कि तीनों युवकों ने उससे मारपीट की थी। इलाज के दौरान उनके भाई की मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस को भाई की हत्या की तहरीर दी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।