फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A car-riding smuggler caught with one kilo of hashish

Udham Singh Nagar News: एक किलो चरस के साथ एक कार सवार तस्कर पकड़ा

Tue, 19 Mar 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
A car-riding smuggler caught with one kilo of hashish
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गांव से चरस लाकर मैदानी क्षेत्र में बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि सोमवार रात एएनटीएफ और आवास विकास चौकी पुलिस अटरिया पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक काले रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अक्षय प्रसाद निवासी ग्राम मजूली पोस्ट पहाड़पानी जिला नैनीताल बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डैस बोर्ड की दराज से बैग में रखी 1.2 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह गांव से चरस लाकर बेचने का कार्य करता है। एसपी क्राइम ने बताया कि बरामद चरस की कीमत पांच लाख रुपये है। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed