फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A bank employee who tried to intervene in a fight died in kashipur

Udham Singh Nagar News: झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे बैंक कर्मी की मौत, सैलून में झगड़ रहे थे दो भाई

Thu, 24 Apr 2025 01:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

एक सैलून में दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे बैंककर्मी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मानकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
A bank employee who tried to intervene in a fight died in kashipur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के एक सैलून में दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे बैंककर्मी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मानकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। कुंडेश्वरी निवासी सोमित कुमार (46) पुत्र महक सिंह काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में सहायक के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह घर के पास स्थित सैलून में गया था। वहां सैलून संचालक भाई किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। सोमित ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीच बचाव के दौरान पहले सोमित की ठोड़ी में कोई नुकीली चीज लगी। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिरे और उनके सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गंभीर अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर सैलून से दो सगे भाइयों को हिरासत लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक युवक की मौत ठोड़ी में किसी नुकीली चीज के घाव से नहीं, बल्कि सिर के पीछे की हड्डी टूटने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हमला करने का आरोप
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर के पास स्थित एक सैलून पर ही दो सगे भाई आपस में झगड़ रहे थे। इसमें बीच-बचाव के दौरान किसी धारदार हथियार से सोमित के ठोड़ी पर हमला कर दिया, जिससे अधिक रक्तस्राव हो रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों सृष्टि (22) व रिया (18) को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

प्रथम दृष्टता युवक की मौत जानबूझकर हत्या नहीं प्रतीत नहीं हो रही है। पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में ले लिया, साथ ही घटनाक्रम की जांच की जा रही है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed