फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कश्मीर सिंह पंचतत्व में विलीन

कश्मीर सिंह पंचतत्व में विलीन

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त संत बाबा कश्मीर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में गमगीन माहौल में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत का शोक संदेश लेकर पहुंचे दर्जा कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बाबा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के संत बाबा बचन सिंह, नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा झंडेकला मनसा पंजाब के बाबा सतनाम सिंह, नानकपुरी टांडा के बाबा चंद्र सिंह, गड्डीवाला करनाल के बाबा जोगा सिंह की मौजूदगी में 11 बजे बाबा जी के पार्थिव शरीर को मृत्यु सैय्या पर लाया गया। साध संगत के अलावा विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने पुष्प वर्षा कर अंतिम स्मरण किया। संस्कार के समय वाहे गुरू का जाप चलता रहा। वहां विधायक अरविंद पांडे, राजकुमार ठुकराल, चेयरमैन काबल सिंह, सुभाष बेहड़, ओम प्रकाश घीक, हिमांशु सरकार, चंद्रकांत मंडल, भोला शर्मा, डा जेएन सरकार, सुब्रतो गोस्वामी, जरनैल सिंह काली, सुरेश कांबोज, विकास सरकार, राजेश नारंग, अमरीक सिंह, दिलीप सिंह, डा. कुलवंत सिंह, ज्ञानचंद्र अरोरा, डा. बलवंत सिंह, भगवंत सिंह, जरनैल सिंह कालड़ा, डा. जीएल खुराना, विजय सिंह, प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह, हरपाल सिंह चीमा, हरजीत सिंह, गुरवंत सिंह, भूपेंद्र सिह, संतोष गाईन, गुरमुख सिंह, तरून सिंह, विकास अरोरा, गोपाल चक्रवर्ती, मनोज बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बाबा के निधन पर गहरा दु:ख जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed