{"_id":"118-96288","slug":"Udham-singh-nagar-96288-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में शीबी विजेता आरती उप विजेता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में शीबी विजेता आरती उप विजेता रही
Udham singh nagar
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। बीएसवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शीबी विजेता, आरती उप विजेता रही।
सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर और हरी झंडी दिखाकर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बैडमिंटन में शीबी विजेता, आरती उप विजेता रही। कबड्डी में कर्मजीत, गुरप्रीत, मनदीप, गुलकशा, दामिनी, लक्ष्मी, कमलजीत कौर विजेता रही। खो-खो में कमलजीत, गुलफ्शा, मनदीप कौर, नाजरीन, रीतू, कंचन, आयुषी की टीम विजयी रही। दो सौ मीटर दौड़ में सपना प्रथम, कंचन द्वितीय, ललिता तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरगोविंद प्रसाद सिंघल, वीरेंद्र प्रकाश सिंघल, शिवप्रकाश गोयल, दिनेश चंद्र अग्रवाल ने खिलाड़ी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर प्राचार्या अर्चना अग्रवाल, डा. नीरज, डा. गीता जोशी, डा. सरिता, डा. रचिता, डा. नेहा, डा. रागिनी, स्वतंत्र गहलौत, डा. पाकेश, अनिल चौहान, दीपक, रोहित मौजूद थे।