{"_id":"118-96031","slug":"Udham-singh-nagar-96031-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को सीएम करेंगे मटकोटा मार्ग का शिलान्यास : यशपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को सीएम करेंगे मटकोटा मार्ग का शिलान्यास : यशपाल
Udham singh nagar
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर/दिनेशपुर/गदरपुर। करीब डेढ़ महीने से दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के लिए चल रहा संघर्ष अब अंजाम तक पहुंच गया है। सीएम को 20 दिसंबर को दिनेशपुर पहुंचकर मार्ग का शिलान्यास करेंगे। डीएम पंकज पांडेय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने फोन पर बताया कि दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत मटकोटा मार्ग का शिलान्यास करेंगे। जनहित के मामले को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है।
इससे पहले पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने रविवार को पंतनगर में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर मटकोटा-दिनेशपुर मार्ग के मामले में जानकारी दी। बकौल महाजन सीएम ने अपर मुख्य सचिव को तत्काल मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान काबीना मंत्री यशपाल आर्य और तिलकराज बेहड़ ने भी सीएम से समस्या के समाधान की मांग की। सीएम ने अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा को फोन कर मार्ग के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। महाजन के साथ डा. जेएन सरकार, प्रशांत मालाकार, विजय भुड्डी, नवकुमार ढाली आदि थे।
विज्ञापन
उधर, गदरपुर में दर्जा राज्य मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने बताया कि रविवार को वह भी पंतनगर में सीएम रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मिले। इस दौरान उन्होंने दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग निर्माण के संबंध में बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विजय भुड्डी, महामंत्री विकास तनेजा, जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य कामरान खान, कांग्रेस नेता गुलाम गौस थे। भाजपा के समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रविंद्र बजाज ने भी सीएम से मुलाकात की।