{"_id":"118-95885","slug":"Udham-singh-nagar-95885-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट कैंप में दम घुटने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट कैंप में दम घुटने से श्रमिक की मौत
Udham singh nagar
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बंद कमरे में धुएं से दम घुटने के कारण श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की सूचना मृतक के परिजनाें को दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश, जिला बदायूं थाना दातागंज के ग्राम परेवा निवासी रघुवीर (28) पुत्र त्रिवेणी कुमार ट्रांजिट कैंप में किराए के कमरे में रहकर सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार की रात वह डिबिया जलाकर रोज की भांति ही अपने कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर सो गया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक रोशनी के लिए जलाई गई डिबिया गिर गई और उससे रघुवीर का बिस्तर जलने लगा, जिससे कमरे में धुआं ही धुआं हो गया। धुएं से बनी गैस से रघुवीर का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की तड़के रघुवीर के कमरे से धुआं उठता देख पड़ोसी युवक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर उसने आसपास के लोगों के साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज हरिनंदन जोशी के साथ ही ट्रांजिट कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तुड़वाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बिस्तर जलने से मृतक के दोनों पैर भी झुलसे हुए थे।