{"_id":"118-95498","slug":"Udham-singh-nagar-95498-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालतों में जन विश्वास बढ़ाएंगे वालेंटियर : पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालतों में जन विश्वास बढ़ाएंगे वालेंटियर : पंत
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप पंत ने कहा है कि प्राधिकरण अदालतों में जन विश्वास को बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर प्रयासरत है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। छोटे मामलों को न्यायालय तक लाने और आम जनता में त्वरित न्याय मिलने की आस जगाना उनका मुख्य लक्ष्य है।
सदस्य सचिव श्री पंत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए पैरालिटिगल वालेंटियर (पराविधिक स्वयंसेवक) को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसमें समाजसेवी और गांव के आम व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। उन्हें कार्य के एवज में 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना भी दिया जाएगा। अब तक 137 विधिक सेवा केंद्र बनाए जा चुके हैं जबकि 317 वालेंटियर को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इनमें से अल्मोड़ा में 12 केंद्र व 47 वालेंटियर, बागेश्वर में 4-8, चमोली में 8-49, चंपावत में 5-10, देहरादून में 9-13, हरिद्वार में 25-85, नैनीताल में 7-16, पौड़ी गढ़वाल में 5-21, पिथौरागढ़ में 7-12, रुद्रप्रयाग में 14-24, टिहरी गढ़वाल में 4-2, यूएस नगर में 35-26 और उत्तरकाशी में 2 केंद्र और 4 वालेंटियर बनाए गए हैं। प्राधिकरण प्रत्येक गांव को इससे जोड़े जाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर रहा है।