{"_id":"118-95480","slug":"Udham-singh-nagar-95480-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान के दुश्मन बन रहे सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान के दुश्मन बन रहे सड़क के गड्ढे
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। महाराणा प्रताप चौक से बिज्टी बाईपास होते हुए अमरिया चौराहा तक दो किमी सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। सड़क में बने गहरे-गहरे गड्ढे जान के दुश्मन बने हुए हैं। नगरवासियों और व्यापारियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में एनएच विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है। एनएच विभाग की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट ने बताया कि एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
महाराणा प्रताप चौक से बिज्टी बाईपास होते हुए अमरिया चौराहे तक सड़क करीब दो किमी. बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़क के उखड़ जाने से धूल उड़ रही है। इन गड्ढों में कई बार भारी वाहन फंसकर खराब हो गए हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं। बीती 16 नवंबर को व्यापारियों ने बिज्टी चौराहे पर गड्ढे मेें ट्रक फंसने पर जमकर हंगामा किया था और सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तत्कालीन एसडीएम ईला गिरी ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का भरोसा दिलाया था। लेकिन, तीन सप्ताह बीतने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। जर्जर सड़क के दोनों स्थित आबादी में घरों व दुकान में धूल घुस रही है। इसके अलावा मार्ग से पैदल या बाइक से गुजरने वालों का जीना भी दूभर है। एनएच विभाग की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट ने बताया कि दो किमी. टूटी सड़क निर्माण का इस्टीमेट शासन में पास हो गया है। जीओ जारी होना शेष है। 15 दिन में टेंडर हो जाएगा और माह भर के भीतर बांड कराने के बाद कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।