{"_id":"118-94967","slug":"Udham-singh-nagar-94967-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि ने शुरू की डा. केसी शर्मा फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विवि ने शुरू की डा. केसी शर्मा फेलोशिप
Udham singh nagar
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग ने डा. कालीचरण शर्मा फेलोशिप शुरू की है। यह फेलोशिप एमएससी एग्रोनॉमी सेकेंड इयर के विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष के परीक्षाफल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एक वर्ष के लिए दी जाएगी। एग्रोनॉमी के हेड एवं यूनिवर्सिटी फार्म के चीफ जनरल मैनेजर डा. डीएस पांडे ने बताया कि इस फैलोशिप के लिए एग्रोनॉमी के पूर्व हेड एवं एग्रीकल्चर कालेज के पूर्व डीन डा. कालीचरण शर्मा ने पंतनगर विवि को डेढ़ लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई है। इस धनराशि के ब्याज की रकम से यह फेलोशिप वर्ष इसी शैक्षणिक वर्ष अर्थात 2015-16 से प्रति वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। डा. कालीचरण शर्मा पंतनगर विवि की सेवा से रिटायर होने के बाद आगरा शहर की सुलभपुरम कालोनी में अपने पुत्र राकेश शर्मा के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन