फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने संभाला मोर्चा

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने संभाला मोर्चा

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लेकर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का जिम्मा संभाल रहे डीआईजी (सिक्योरिटी) पुष्कर सिंह सैलाल ने ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने प्रथम नागरिक के आगमन को संवेदनशील करार देकर पूरी सर्तकता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने रेस्पेक्ट ऑल सस्पेक्ट ऑल का वाक्य ध्यान में रखने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम राधे हरि डिग्री कालेज में बने हैलीपैड के करीब आयोजित ब्रीफिंग में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा कि आतंकवाद का दंश झेल चुके कुमाऊं में राष्ट्रपति कार्यक्रम को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी। आईजी (इंटेलीजेंस) डीजे घिल्डियाल ने कहा कि गर्व की बात है कि देश के प्रथम नागरिक काशीपुर पहुंच रहे हैं। छोटी-छोटी गलती भी अक्षम्य भूल होगी। डीआईजी कुमाऊं संजय गुंज्याल ने कहा कि उत्तराखंड में भी पाकिस्तानी आतंकवादी पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2010 में अबू बगर और उसके बाद लश्करे ताइबा का एक आतंकी राशिद देहरादून के सहसपुर में पकड़ा गया था। ऋषिकेश में रोडवेज बस ब्लास्ट की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। लिहाजा हमें यह जान लेना चाहिए आतंकी की सीमा नहीं होती। इस मौके पर कमांडेंट 46 वाहिनी पीएसी अजय रौतेला, कमांडेंट 31 वाहिनी पीएसी रिद्यिम अग्रवाल, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, डीएम ब्रजेश संत, एसपी (काशीपुर) जगतराम जोशी, एसपी (अल्मोड़ा) सुनील मीणा, एसपी (बागेश्वर) निवेदिता कुकरेती, एसपी (पिथौरागढ़) विजय कार्की, एएसपी देवेंद्र पिंचा, कोतवाल प्रमोद शाह सहित करीब 800 पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट.....
एंटी सेबोटाज और एंटी माइंस दस्ता रहेगा तैनात
राष्ट्रपति कार्यक्रम की संवेदनशीलता देखते हुए हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल में एंटी सेबोटाज और एंटी माइंस दस्ता भी तैनात होगा। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पुष्कर सैलाल ने बताया कि एंटेलीजेंस ब्यूरो का एंटी सेबोटाज दस्ता और केंद्र सरकार की एंटी माइंस टीम तैनात रहेगी। जबकि एएसपी देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में एंटी रॉइट टीम तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.....
रुद्रपुर पहुंची राष्ट्रपति फ्लीट की गाड़ियां
काशीपुर। राष्ट्रपति की फ्लीट में शामिल होने वाली सभी गाड़ियां पुलिस के कड़े पहरे में पुलिस लाइन रुद्रपुर पहुंच चुकी हैं। इसमें राष्ट्रपति के सवार होने वाली बुलेट प्रूफ एंबेसडरगाड़ी भी शामिल है। कमांडेंट 46 वाहिनी पीएसी अजय रौतेला राष्ट्रपति की फ्लीट के इंचार्ज हैं।
इंसेट......
शक होने पर बम दस्ते ने खुदवाया हैलीपैड
काशीपुर। हेलीपैड की सुरक्षा जांच में जुटे बम और डॉग स्कवायड ने बजर के बार-बार बजने पर हैलीपैड निर्माण के लिए लगाई गई ईटें उखाड़ दी। इसके बाद उन्होंने वह सभी ईटें हटा दी। इसके बाद बम व डॉग स्कवायड ने दुबारा तीनों हैलीपैडों की जांच की।
----
आईबी के उप निदेशक ने किया एएसएल
राष्ट्रपति कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले शुक्रवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) किया गया। आईबी के उप निदेशक जगमोहन और आईजी (सिक्योरिटी) डीजे घिल्डियाल के नेतृत्व में एएसएल संपन्न किया गया।

-----
हर सेफ हाउस में रहेगी प्रणव दा की प्रिय कॉफी
देश के प्रथम नागरिक प्रणव दा को कॉफी सबसे प्रिय है। राष्ट्रपति भवन से मिले दिशा-निर्देशों के मुताबिक हैलीपैड के पीजी भवन में बने सेफ हाउस से लेकर आईआईएम में तैयार किए गए चारों सेफ हाउसों में राष्ट्रपति की प्रिय कॉफी आवश्यक रूप से तैयार रहेगी। मानव संसाधन राज्यमंत्री, गर्वनर, मुख्यमंत्री के लिए सेफ हाउस अलग से बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed