{"_id":"118-44897","slug":"Udham-singh-nagar-44897-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित
Udham singh nagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड बालिका वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का 10 दिवसीय वार्षिक शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ। इस दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में अव्वल आने वाले कैडेटों को पुरस्कृत भी किया गया। शुक्रवार को काशीपुर रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विक्रम जोशी एवं ले. कर्नल जेसी उप्रेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एनसीसी की छात्राओं ने ग्रुप डांस, ग्रुप सॉग, सोलो सॉग तथा सोलो डांस प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विभिन्न क्रियाकलापों में पहले और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाली एनसीसी की छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया। इसमें ड्रिल प्रतियोगिता में जीपीजीसी रानीखेत प्रथम, एचएनबीपीजीसी खटीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में पूजा शर्मा ने पहला और दीक्षा भट्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा क्रास कंट्री दौड़ में रीता बिष्ट एवं छाया नेगी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही सीनियर वर्ग में बेस्ट कैडेट दीक्षा चलाल एवं जूनियर में रेखा जोशी को चुना गया। इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट ऊषा यादव, अनु यादव, दया रावत, हेमलता खत्री, सूबेदार मेजर तेज सिंह, सूबेदार मेजर गंगा राम, नायब सूबेदार बीबी चौबे, केजी राव, हेमचंद्र आदि मौजूद थे।