{"_id":"118-44800","slug":"Udham-singh-nagar-44800-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक के थैले से उड़ाए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक के थैले से उड़ाए 20 हजार रुपये
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। बैंक में ऋण जमा करने आए एक कृषक के थैले से उचक्कों ने 20 हजार रुपये उड़ा लिए। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। कृषक ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी।
साधूनगर गांव निवासी बद्री सिंह पुत्र लाल सिंह का भारतीय स्टेट बैंक सितारगंज में ऋण का खाता चल रहा है। 21 नवंबर को बद्री सिंह बैंक में ऋण जमा करने के लिए 20 हजार रुपये थैले में रखकर पहुंचा और जमा फार्म भरने के बाद जब उसने थैले में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। इससे उसके होश फाख्ता हो गए और बैंक में भी हड़कंप मच गया। उसने बैंक में ही रुपयों की काफी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को बद्री ने कोतवाली पुलिस को रुपये चोरी होने की तहरीर सौंपी। कस्बा इंचार्ज आरसी तिवारी ने बताया बैंक परिसर में थैले से रुपये चोरी होने के मामले की तस्दीक की जा रही है। घटना का सही पता लगाने के लिए बैंक में लगे सीसी कैमरे का परीक्षण किया जाएगा। कहा कि चोरी की घटना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।