{"_id":"118-44359","slug":"Udham-singh-nagar-44359-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर
Udham singh nagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। कालू सैय्यद बाबा की मजार पर जायरत करने जा रहे जायरीनों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर होने पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को ग्राम कनौरा (बाजपुर) के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर ग्राम पतरामपुर के पास स्थित कालू सैय्यद बाबा की मजार पर जायरन करने जा रहे थे, तभी ग्राम गोविंदपुर के निकट मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (एचआर-55 ए/6806) ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। आमने-सामने दोनों वाहन में हुई भीषण टक्कर से ग्राम कनौरा निवासी मोहम्मद रफी(20) पुत्र गुलाम जाफर, गुलशन (20) पुत्र साबिर पहलवान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आपात एंबुलेंस को सूचना दी। आपात एंबुलेंस ने घायल ताहिर (25) पुत्र शाहिद हुसैन, अब्दुल गफ्फार (70) पुत्र अब्दुल गनी, साबरी (60) पत्नी साबिर, बब्बी (14) पुत्री साबिर, नाजमा (14) पुत्री जाकिर, आसमां (20) पुत्री गुलाम नवी, अरसुम (4) पुत्री गुलाम नवी, जाकिर (40) पुत्र निजामुद्दीन तथा ट्रैक्टर चालक गुलाम जाफर (40) पुत्र शाहिद अहमद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ताहिर, अब्दुल गफ्फार तथा गुलाम जफर की हालत नाजुक होने पर उन्हें काशीपुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, काशीपुर अस्पताल से भी तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घायल ट्रैक्टर चालक गुलाम जाफर ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।