{"_id":"118-42103","slug":"Udham-singh-nagar-42103-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला मैच नेपाल ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला मैच नेपाल ने जीता
Udham singh nagar
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। शहीद मनोज सिंह रुमाल मेमोरियल तृतीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच बनबसा और नेपाल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नेपाल की टीम ने 3-1 से जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया है। आज शनिवार का मैच दिल्ली और हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा।
लोहियाहेड गांधी मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक धामी ने कहा कि शहीद मनोज रुमाल की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उद्घाटन मैच में नेपाल की टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर गौरव सेनानी अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, सीओ जितेंद्र सिंह पांगती, भूपेंद्र खोलिया, हिमांशु बिष्ट, भगवान सिंह रुमाल, गोपाल बोरा, महेंद्र खोलिया, हरीश रुमाल, नवीन बोरा, दीवान सिंह धामी, भवानी भंडारी, जुहेर अब्बास, भुवन जोशी, दीपक तिवारी, चन्दु मुंडेला, सुंदर ऐरी, विरेन्द्र बोरा, विनयेश यादव आदि थे।