फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नियमों को ताक में रखकर हुई टीडीसी में नियुक्तियां

नियमों को ताक में रखकर हुई टीडीसी में नियुक्तियां

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड सीड्स एवं तराई डेवलपमेंट कार्पोरेशन (टीडीसी) हल्दी में नियमों को ताक में रखकर नियुक्तियां कर दी गई। महाप्रबंधक ने परीक्षा आयोजक उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति को पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

टीडीसी हल्दी ने एक जनवरी 2011 को लेखाधिकारी, बीज उत्पादन अधिकारी, विपणन अधिकारी, विधि अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए थे। साथ ही परीक्षा का जिम्मा उत्तराखंड मुक्त विवि को सौंपा था। विवि ने पांच जून 2011 को लिखित परीक्षा कराई। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर साक्षात्कार की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद इनकी नियुक्तियां भी कर दी गई। अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद छह बीज उत्पादन अधिकारी, एक लेखाधिकारी, दो विपणन अधिकारी, एक विधि अधिकारी समेत कुल दस अभ्यर्थियों के वांछित योग्यता के अभिलेख नहीं पाए गए, इनमें एमबीए के स्थान पर पीजीडीबीएम, पीएचडी की डिग्री संलग्न न होना समेत अनुभव प्रमाण पत्रों में भिन्नता पाई गई। नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए टीडीसी के पूर्व महाप्रबंधक एके सेठ ने सात अप्रैल 2012 को विवि के कुलपति को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा, लेकिन विवि द्वारा कोई पत्र व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन


विवि अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए दूसरा पत्र भी भेजा गया है, लेकिन कोई जवाब अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।
अवेंद्र नयाल, प्रबंध निदेशक टीडीसी, हल्दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed