फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

दो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर वैटरन खेलों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चामुंडा वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि सांसद केसी सिंह बाबा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड खेलों में विशेष महत्व रखता है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। आगामी वर्षों में उत्तराखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएंगे। कार्यक्रम में रामनगर के कोतवाल विजय सिंह चौधरी को नेशनल ऑल इंडिया पुलिस वैटर्न एथलीट प्रतियोगिता में 400 एवं 800 मीटर दौड़ में गोल्ड पदक मिलने तथा उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत को हाल में मलेशिया में हुई वैटर्न बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिलने पर स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सीओ एवं समाजसेवी डीपी जुयाल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सोसायटी के सचिव बीडी कंडवाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर शीला कंडवाल, एसपी जगतराम जोशी, विजेंद्र चौधरी, नीटू चौधरी, योगेश जोशी, हीरामणी बलौधी, राजीव चौधरी, डीएस बिष्ट, एसके श्रीवास्तव, अनिल सारस्वत, एसके श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed