{"_id":"118-41188","slug":"Udham-singh-nagar-41188-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौर जलाशय में डूबकर छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौर जलाशय में डूबकर छात्र की मौत
Udham singh nagar
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की गूलरभोज स्थित बौर जलाशय में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भदईपुरा, अग्रसेन नगर निवासी सुभाष शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र अमित शर्मा जेसीज पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं का छात्र था। रविवार को वह अपने चचेर भाई दीपक, मोहित, कमल, विवेक के साथ गूलरभोज स्थित बौर जलाशय घूमने गया था। मोहित को तैरना नहीं आता था, वह पानी में नहीं उतरा। अन्य चार दोस्तों ने तैरने के कंप्टीशन में डैम में छलांग लगा दी। कमल और विवेक ने डैम पार कर लिया। लेकिन अमित बीच में ही फंस गया। चचेरे भाई दीपक ने उसे बचाने का प्रयास किया। असफल होने पर वह भी बाहर निकल आया। अमित जलाशय में डूब गया। छात्रों ने घटना की सूचना परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों को दी। जलाशय कर्मियों ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने नाव में कांटे की मदद से शव को तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि अमित घर से पास में ही स्थित शारदा क्लब में जाने की बात कहकर निकला था। मृतक के दो भाई और दो बहनें हैं।