{"_id":"36927","slug":"Udham-singh-nagar-36927-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार सहमत : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार सहमत : चीमा
Udham singh nagar
Updated Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर उनके विचार से राज्य सरकार सहमत है। सरकार ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। परंतु यूकेडी ने उनके सुझाव को जनता के सामने तोड़-मरोड़ कर रखा और अब चुप्पी साध ली है।
विधायक चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की हमेशा उपेक्षा हुई है। सरकार को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पर्वतीय क्षेत्रों का विकास करना आवश्यक है। गांवों को सड़कों से जोड़ा जाए। चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकने के लिए उनके इन सुझावों से सहमत हैं। इसी के चलते सरकार ने सराहनीय कदम उठाकर ऊंचे पर्वतीय गांवों में साल में 60 स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया है। चीमा ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रवाद, जातिवाद के विरोधी रहे हैं।