{"_id":"31463","slug":"Udham-singh-nagar-31463-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय किए सदस्यता के मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय किए सदस्यता के मानक
Udham singh nagar
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सदस्यता के मानक तय किए गए। इसके तहत उसी व्यापारी को सदस्यता का पात्र माना जायेगा, जिसके पास वैट, श्रम विभाग, मंडी समिति, राजकीय विभाग का पंजीकरण या फिर दुकान वैध हो।
रविवार को व्यापारी नेता एवं सदस्यता अभियान प्रभारी ताराचंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में तय किया गया कि नगर क्षेत्र में गल्ला मंडी, मुख्य बाजार, आवास विकास, सिविल लाइंस, सब्जी मंडी, इंदिरा चौक, माडल कालोनी के दुकानदार, औद्योगिक क्षेत्र, फल सब्जी आढ़ती एवं राइस मिल व्यवसायी संगठन में शामिल रहेंगे। सदस्यता प्रभारी अग्रवाल ने कहा कि जो लघु व्यापारी सदस्यता के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें चुनाव के बाद जोड़ा जायेगा। इधर व्यापारियों की एक दूसरी बैठक में नगर महामंत्री मनोज मदान ने कहा कि अन्य संगठन से ताल्लुक रखने वाले व्यापारियों को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। इस मौके पर राजेश गर्ग, पंकज ग्रोवर, आशीष मिड्डा, आशीष नारंग, योगेश ग्रोवर, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुनील पाहवा, मोनू कपूर, पवन अग्रवाल, अंकित ठुकराल, सन्नी खुराना, सुमित ठुकराल, विपिन अरोरा, हरीश अग्रवाल, राजीव मुंजाल, सुनील झाम, मुकेश शर्मा, उमेश अग्रवाल, सोनू लोहिया, कपिल ठुकराल, आशीष छावड़ा सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।