{"_id":"68795254a3b8840135005b84","slug":"95273-voters-in-jaspur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129669-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जसपुर में 95,273 ग्रामीण मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जसपुर में 95,273 ग्रामीण मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत
Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
77 मतदान केंद्रों के 181 मतदेय स्थलों पर होगा चुनाव
7 संवेदनशील और 23 अतिसंवेदनशील बनाए गए केंद्र
जसपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 95,273 ग्रामीण मतदाता करेंगे। इनमें 49,915 पुरुष, 45,356 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर वीके जैन ने बताया कि पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में 77 मतदान केंद्रों पर 181 मतदेय स्थलों को बनाया गया है। इनमें सात मतदान केंद्र संवेदनशील और 23 अतिसंवेदनशील हैं। इसी तरह सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 47 एवं मतदेय स्थलों की 103 है। सात संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 16 मतदेय तथा 23 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर 62 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की पांच, बीडीसी की 40, ग्राम प्रधान की 51 एवं ग्राम पंचायत सदस्य की 525 सीटें हैं। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद की पांच सीट पर 37, बीडीसी पद की 38 सीट पर 161, प्रधान पद की 50 सीट पर 215 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 100 सीटों पर 218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आरओ ने बताया कि चुनाव संबंधी जो भी कार्य होंगे, उनके लिए पहले अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति बैनर पोस्टर, झंडे लगाए तो नोटिस जारी होगा। किसी भी प्रकार की गुंडा गर्दी, झगड़ा करने पर केस दर्ज किया जाएगा। सरकारी संपत्तियों पर किसी प्रकार की प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत मकानों पर सामग्री लगाने के लिए मकान स्वामी की अनुमति जरूरी होगी। चुनाव के दौरान शराब और रकम का वितरण नहीं होगा। प्रत्याशी निर्धारित रकम ही चुनाव में खर्च कर सकेंगे। आचार संहिता का पालन कराने को टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र को छह जोन और दस सेक्टर में बांटा
जसपुर। आरओ वीके जैन ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ब्लाॅक क्षेत्र को छह जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर के विभागाध्यक्ष नितिन कुमार, जीतेश सुंदरियाल, जगदीश चंद्र पांडेय एवं हरिदत्त भट्ट को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी तरह राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. किरन कुमार पंत, डाॅ. भानु प्रताप सिंह, डाॅ. प्रमोद वर्मा, डाॅ. दीपक दुर्गपाल, डाॅ. राकेश चंद्र कश्यप, डाॅ. आकाश चंद्र मिश्रा, डाॅ. पवन कुमार, डाॅ. विवेक कुमार, डाॅ. सुदर्शन कुमार एवं डाॅ. राघव कुमार झा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के अंडर में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को 20 मतदेय स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।