फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाईवे पर कैमिकल गोदाम में एसडीएम ने मारा छापा

हाईवे पर कैमिकल गोदाम में एसडीएम ने मारा छापा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कैमिकल गोदाम में एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
सितारगंज में क्षेत्र के किच्छा हाईवे पर स्थित एक केमिकल गोदाम में एसडीएम मनीष बिष्ट ने छापा मारा। इस दौरान वहां उन्हें काफी अनियमितताएं मिलीं। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए वहां काम पर रोक लगा दी है। एसडीएम के साथ कोतवाल संजय कुमार एवं पुलिस टीम थी।

एसडीएम ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लोगों की ओर से बताया जा रहा था कि हाईवे पर पेट्रोल पंप के बराबर में एक गोदाम संचालित किया जा रहा है। जिसमें ड्रमों में भरकर केमिकल लाया जाता है। जिसके बाद एसडीएम ने छापा मारा और काम को रुकवा दिया। बताया कि गोदाम स्वामी को लाइसेंस दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अगर तीन दिन के भीतर गोदाम स्वामी की ओर से कागज नहीं दिखाए जाते हैं तो सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस केमिकल से परफ्यूम एवं अन्य सुगंधित पदार्थ तैयार किए जाते हैं। हालांकि एसडीएम ने बताया कि केमिकल के नमूने नहीं लिए गए हैं। इससे अभी कहा नहीं जा सकता कि यह कितना घातक है लेकिन गोदाम में उगी घास केमिकल गिरने के बाद पूरी तरह से झुलस गई थी। जिसको देखते हुए काम पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed