{"_id":"5ae21e7d4f1c1b23338b5406","slug":"91524768381-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर वर्कशॉप में खड़ी हो गईं 18 खटारा रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर वर्कशॉप में खड़ी हो गईं 18 खटारा रोडवेज बसें
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी शुरू होते ही परिवहन निगम की खटारा बसें रास्ते में हांफने लगी हैं। मेंटेनेंस के अभाव में 18 बसें कार्यशाला में खड़ी की गई हैं। हालत यह है कि पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद रुद्रपुर डिपो पर्याप्त बसों का संचालन नहीं कर पा रहा है।
रुद्रपुर डिपो की 79 रोडवेज बसों में से अधिकांश खटारा हो चुकी हैं। गर्मी बढ़ते ही इन बसों में खराबी आने लगी है। बृहस्पतिवार को रोडवेज कार्यशाला में विभिन्न रूटों की 18 बसें खड़ी करनी पड़ीं। 15 अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू होने से रुद्रपुर डिपो से हल्द्वानी और नैनीताल के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन निगम के पास इस रूट पर संचालन के लिए पर्याप्त बसें नहीं हैं।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री चिन्नू अंसारी ने बताया कि रोडवेज बस यूके 04 पीए 1090) और (यूके04 पीए 1153 ) की क्रमश: 87 हजार, 354 और 91 हजार 444 किमी चलने के बावजूद मेंटेनेंस नहीं हुई है। शाखा मंत्री ने चेतावनी कहा कि यदि इन खटारा बसों से किसी चालक-परिचालक या यात्रियों को चोट पहुंचती है तो इसकी जिम्मेदारी डिपो प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला में पर्याप्त पार्ट्स उपलब्ध न होने से दिक्कतें आ रही हैं। मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम को पत्र लिखकर पार्ट्स मंगाए गए हैं। पर्यटन सीजन में हल्द्वानी के लिए सुबह के समय तीन बसें लगाई गई हैं।
- श्रीराम कौशल, एआरएम, रुद्रपुर डिपो।
तकनीकी स्टाफ की कमी
रुद्रपुर। बसों की मेंटेनेंस के लिए रोडवेज कार्यशाला में तकनीकी स्टाफ की कमी है। कार्यशाला में जूनियर फोरमैन, टायर निरीक्षक, मेकेनिक, मैकेनिक बाडी, फिटर, विद्युत फिटर, कारपेंटर के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इस कारण भी बसों की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है।