{"_id":"5a4939464f1c1b193e8bbc62","slug":"91514748230-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसी से भरा ट्रक पलटा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसी से भरा ट्रक पलटा, जाम
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शनिवार देर रात काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल का ट्रक गदरपुर से भूसी लादकर मिल जा रहा था। भूसी ओवरलोड थी। बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा शोरूम के सामने ट्रक के पिछले पहिये का गुटका टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
ट्रक चालक और परिचालक ने बमुश्किल ट्रक से कूदकर जान बचाई। ट्रक पलटने से कुछ देर तक वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालकों ने धीरे-धीरे वाहनों को निकाला। जाम खुलने के बाद वाहन अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो सके। रविवार को दूसरे ट्रक में सड़क किनारे पड़ी भूसी को लादा गया। करीब 14 घंटे के बाद ट्रक को सड़क किनारे से हटाया गया।