फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नमी का पैसा काटकर धान खरीद करे सरकार

नमी का पैसा काटकर धान खरीद करे सरकार

Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नमी का पैसा काटकर धान खरीद करे सरकार

विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर 17 फीसदी नमी का मानक किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। घर पर धान सुखाने की व्यवस्था न होने से किसानों को मजबूरी में आढ़तियों को औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है। किसानों ने मांग उठाई की नमी का पैसा काटकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाए।

ग्राम धरमपुर, रुद्रपुर निवासी किसान जगदीश सिंह ने कहा मंडी समिति के कर्मचारी आढ़तियों को फायदा पहुंचाने के लिए फड़ पर धान की बोली तक नहीं लगा रहे हैं। इस कारण आढ़ती मनमाने रेट पर धान खरीद रहे हैं। किसानों द्वारा विरोध करने पर धान न खरीदने की धमकी दी जा रही है। प्रतापपुर निवासी किसान सुधीर कुमार शाही कहते हैं कि सरकार नमी का बहाना बनाकर किसानों का धान खरीदने से बच रही है। इसकी फायदा उठाकर आढ़ती किसानों को लूट रहे हैं। यदि सरकार की नीयत साफ है तो धान में जितनी नमी मिलती है उसका पैसा काटकर किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदे। किसान इसके लिए तैयार हैं। रुद्रपुर निवासी किसान तजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि आढ़ती किसानों से समर्थन मूल्य से बेहद कम मूल्य में धान खरीदने के साथ ही घटतौली और अवैध कटौती भी कर रहे हैं। मलसी निवासी किसान नूर अहमद मलिक ने कहा कि बारिश से धान गीला होने से नमी अधिक आ गई थी, लेकिन सरकारी कर्मियों ने उनके धान की खरीद से हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकार को नमी के मानकों में संशोधन करना चाहिए, ताकि किसानों को धान बेचने में समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed