{"_id":"598616614f1c1b5d418b48b8","slug":"91501959777-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर से चलेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर से चलेंगी रोडवेज की बसें
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। रोडवेज बस स्टॉप कार्यालय खुलने के चंद दिन बाद ही तीन रोडवेज की बसें जसपुर से हल्द्वानी तक चलेंगी। इसकी हरी झंडी मिल गई है। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से जसपुर में रोडवेज बस स्टॉप कार्यालय को खोला गया है। रुद्रपुर डिपो के एआरएम महेंद्र सिंह ने बताया कि जसपुर से तीन रोडवेज की बसों का संचालन एक दो दिन में किया जाएगा। यह बसें सीधे जसपुर से हल्द्वानी, किच्छा, रुद्रपुर के लिए रवाना होंगी।
जसपुर से अभी रोडवेज की कोई भी बस सीधे हल्द्वानी के लिए नहीं मिलती थी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया रुद्रपुर से तीन गाड़ियों को लगाया गया है। विधायक आदेश ने बताया कि रोडवेज रुकने के लिए जसपुर में कोई रोडवेज बस स्टैंड नहीं था। जनता की समस्या को देखते हुए रोडवेज स्टॉप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। जसपुर से तीन रोडवेज की बसों को विभाग द्वारा चलाने की अनुमति देने पर उन्होंने विभागीय अफसरों का आभार जताया है।