फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नेपा ने काशीपुर सिडकुल को दी

नेपा ने काशीपुर सिडकुल को दी

Tue, 27 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नेपा ने काशीपुर सिडकुल को दी
हेमपुर में 100 से अधिक उद्योग लगेंगे
विज्ञापन

रुद्रपुर। पंतनगर और सितारगंज सिडकुल में उद्योगों को बढ़ावा देने के बाद अब सिडकुल मुख्यालय ने काशीपुर सिडकुल पर फोकस कर दिया है। इस दिशा में सिडकुल मुख्यालय ने गंभीरता दिखाई है। चार दिन पहले नेपा लिमिटेड कंपनी काशीपुर की अपनी 803 एकड़ भूमि को सिडकुल को देने के लिए राजी हो गया है। इस भूखंड में करीब 100 से अधिक उद्योगों की स्थापना की तैयारी हो गई है। इसमें सिडकुल ग्रीन इंडस्ट्रीज एस्टेट की तैयारी कर रहा है।
नेपा लिमिटेड की यह जमीन काफी समय से खाली थी और सिडकुल प्रशासन लगातार इस दिशा में प्रयासरत था कि इस भूमि पर ग्रीन इंडस्ट्रीज को स्थापित किया जा सके। राज्य सरकार ने भी सिडकुल के आला अधिकारियों से बातचीत करके निर्देशित किया था कि काशीपुर के हेमपुर में नेपा कंपनी के पास खाली पड़ी सैकड़ों एकड़ जमीन का उपयोग तत्काल उद्योगों को स्थापित करने के लिए किया जाए। इसी पर सिडकुल प्रशासन ने इस दिशा में नेपा लि. कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर शुरू किया और चार दिन पूर्व ही कंपनी का 803 एकड़ भूमि को सिडकुल को देने के लिए करार हो गया है। एमओयू पर सिडकुल और नेपा प्रबंधन के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। अब सर्वे का काम पूरा होने के बाद यहां पर ग्रीन इंडस्ट्रीज को स्थापित करने के लिए उद्यमियों को सिडकुल की ओर से न्योता दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही राज्य सरकार को भी राजस्व मिलेगा। समझौते के बाद नेपाल की 803 एकड़ भूमि सिडकुल को मिल गई है। यह भूमि नेपा लिमिटेड से स्टेट इंफ्रांस्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रीज डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन उत्तराखंड (सिडकुल) के नाम ट्रांसफर की गई है। करार के तहत सिडकुल नेपा लि. से अधिकारिक तौर पर एक महीने के भीतर कब्जा लेने के लिए स्वतंत्र होगा। सिडकुल को कब्जा लेने पर 96.67 करोड़ रुपये का भुगतान नेपा को करना होगा। 803 एकड़ भूमि पर सिडकुल की ग्रीन इंडस्ट्रीज स्टेट की प्लानिंग है।
विज्ञापन

सिडकुल के एमडी डॉ. आर राजेश कुमार बताते हैं कि मुख्यमंत्री के प्रयास से नेपा लिमिटेड काशीपुर के हेमपुर क्षेत्र में स्थित अपनी 803 एकड़ जमीन सिडकुल को देने को राजी हो गया है। इसका करार भी हो चुका है। 22 जून को नेपा के प्रबंधन और सिडकुल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। अब सिडकुल को 96 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान करना है। यहां पर ग्रीन इंडस्ट्रीज (वह उद्योग जो पर्यावरण को दूषित न करते हों) को स्थापित करना है। हजारों युवाओं को यहां पर रोजगार मिल सकेगा। यहां पर करीब 100 से अधिक फैक्ट्रियां स्थापित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपा ने 803 एकड़ जमीन काशीपुर सिडकुल को दी
काशीपुर के हेमपुर में ग्रीन इंडस्ट्रीज की कवायद शुरू
नेपा, सिडकुल के बीच करार
हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा
सिडकुल को 96.67 करोड़ का भुगतान करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed