फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   84 players gave trial on the first day

पहले दिन 84 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
84 players gave trial on the first day
काशीपुर हाईलेंडर एकेडमी में ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से दो दिवसीय अंडर-19 बालक वर्ग के लिए क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। पहले दिन के ट्रायल में 84 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को रामनगर रोड स्थित हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर के 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला एसोसिएशन के समीक्षक राहुल पंवार की देखरेख में ट्रायल हुआ। इस दौरान राज्य सरकार और सीएयू की कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया गया। जिला सचिव नूर आलम ने बताया कि एक दिसंबर को एकेडमी में द्वितीय दिवस के ट्रायल में रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। खिलाड़ी सुबह नौ बजे एकेडमी में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। वहां एकेडमी एमडी संजय ठाकुर, भारत पंत, राजेंद्र सक्सेना, मोहम्मद कादिर, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, मोइनुद्दीन, महेंद्र रजवार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed