फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   833 people of usnagar will vote from home

Udham Singh Nagar News: जिले में 833 मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान

Thu, 04 Apr 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
833 people of usnagar will vote from home
रुद्रपुर विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण में बोलते नोडल कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार।
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार 833 मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे। इसके लिए नौ विधानसभाओं में 27 टीमें मतदान कराएंगी। इन टीमों को मास्टर ट्रेनरों की तरफ से सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में नोडल कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जिले में मतदान बूथ तक न आने पाने वाले 580 बुजुर्ग मतदाता और 253 दिव्यांग मतदाता हैं। इन मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए जिले की नौ विधानसभाओं में 27 टीमें लगाई गई हैं। आठ से दस अप्रैल तक दिव्यांग व बुजुर्ग (85 प्लस) मतदाताओं को घर-घर मतदान कराया जाएगा। कहा कि मास्टर ट्रेनरों की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण को गहनता से सीखें। ताकि मतदान कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि दिव्यांग और बुजुर्गाें को उनके घर पर सावधानी से मतदान कराएं और मतदान कराने के दौरान वीडियोग्राफी भी जरूर कराएं। मतदान की गोपनीयता कतई भंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मतदान कराने से पूर्व प्रत्याशी या उनके अभिकर्ताओं को सूचना भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल प्रशिक्षक नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदाता की आईडी जांच लें। इसके बाद मतदान अधिकारी मतदान की घोषणा करेंगे और फिर सभी प्रपत्र सावधानी से भरकर मतदान कराएंगे। मतदान की गोपनीयता भी बनाए रखें। विवेक राय ने कहा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जाए। मतदान के बाद बैग को सील कर एआरओ कार्यालय में जमा कराएंगे। वहां नोडल परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल बैलेट सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षाधिकारी हरेंद्र मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed