{"_id":"5ae4c4a04f1c1b042e8b5ddd","slug":"81524941984-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1188 अतिक्रमण पर लगे लाल निशान, रिपोर्ट डीएम को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1188 अतिक्रमण पर लगे लाल निशान, रिपोर्ट डीएम को सौंपी
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में चिन्हित सभी 1188 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। डीएम ने नगर निगम प्रशासन को 29 अप्रैल तक हर हाल में चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने के निर्देश दिए थे।
प्रतिज्ञा द ओथ फाउंडेशन की अतिक्रमण के खिलाफ जनहित याचिका के मामले में डीएम और एमएनए को मिले अवमानना नोटिस के बाद संयुक्त टीम ने 17 अप्रैल से बाजार क्षेत्र में चिन्हित 1188 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाना शुरू किया था। एमएनए और डीएम को 25 अप्रैल तक अतिक्रमण को लेकर रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करनी थी, लेकिन प्रशासन, नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण की टीमें मिलकर भी 25 अप्रैल तक चिन्हित सभी अतिक्रमण पर लाल निशान नहीं लगा सकी थीं।
इस पर डीएम ने नगर निगम प्रशासन को 29 अप्रैल तक हर हाल में चिन्हित सभी अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि शहर में सभी चिन्हित 1188 अतिक्रमण पर संयुक्त टीम ने निशान लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।