फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कई फड़ अब दुकानें बन चुकी हैं, वसूला जाएगा किराया

कई फड़ अब दुकानें बन चुकी हैं, वसूला जाएगा किराया

Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कई फड़ अब दुकानें बन चुकी हैं, वसूला जाएगा किराया
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी में चिन्हित अतिक्रमण पर लाल निशान लगाते हुए नापजोख की। कई दुकानदारों ने टीम को देखकर खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ दुकानों के अगले हिस्से में लोगों ने अतिक्रमण कर किराये पर चाय और अन्य दुकानें किराये पर दे रखी थीं। मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा कई लोगों ने फड़ को पक्का निर्माण कर दुकान बना दिया है। टीम ने इन दुकानों की भी नापजोख की। फड़ों को पक्की दुकानें बनाने वालों से नगर निगम जल्द ही किराया बढ़ाकर लगा देगा। नगर निगम के ईई दिनेश शर्मा ने कहा कि फड़ पर पक्का निर्माण करने वाले दुकानदारों से किराया बढ़ाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, बाटा चौक के पास पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह की दुकान के सामने गन्ने के कोल्हू को हटाने की भनक लगने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, संजय जुनेजा,, जगदीश तनेेजा, सुरेश गौरी, सुशील गाबा मौके पर पहुंच गए। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन नगर निगम की टीम बाटा चौक पर नहीं पहुंचीं। टीम में कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, मानचित्रकार राम सिंह, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, बरकत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मियों पर अतिक्रमण कराने का लगाया आरोप
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम के दो कर्मियों की शह पर शहर में अतिक्रमण किया गया है। मुख्य नगर आयुक्त को इन दोनों भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। कहा कि दोनों कर्मचारियों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी हैं। काशीपुर बाईपास स्थित मार्ग के पास पार्कों की रजिस्ट्री तक करा दी गई है। उन्होंने कई वर्षों से रुद्रपुर में जमे इन दोनों कर्मचारियों की संपत्ति की जांच भी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed