{"_id":"5a0f33fb4f1c1bc1678bc2be","slug":"81510945787-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के चार क्रय केंद्रों पर धान खरीद शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के चार क्रय केंद्रों पर धान खरीद शून्य
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। धान खरीद के डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद रुद्रपुर ब्लॉक के चार क्रय केंद्रों पर अभी तक खाता भी नहीं खुला है। रुद्रपुर ब्लॉक में अभी तक 16,859 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है।
वर्ष-2003 में सिडकुल की स्थापना के बाद रुद्रपुर में कृषि भूमि का रकबा तेजी से कम हुआ है। इसका असर धान खरीद पर भी नजर आ रहा है। बाकी कसर न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने और तत्काल भुगतान न होने की समस्या ने पूरी कर दी है। रुद्रपुर ब्लॉक के अंतर्गत सहकारिता और यूसीएफ के मलसा, तराई विकास सहकारी संघ और फौजी मटकोटा केंद्र में अभी तक धान खरीद शून्य है। इसके साथ ही आरएफसी के क्रय केंद्र में धान खरीद शून्य है।
रुद्रपुर ब्लॉक में अभी तक 16 हजार 859 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। रुद्रपुर ब्लॉक में धान खरीद के लिए 18 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी डीएस नपलच्याल ने बताया रुद्रपुर में लगभग सभी किसान अपना धान बेच चुके हैं। शनिवार को धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक होनी है।