फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   महिला बॉक्सर प्रियंका को कसोना न जीतने का मलाल

महिला बॉक्सर प्रियंका को कसोना न जीतने का मलाल

Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
महिला बॉक्सर प्रियंका को कसोना न जीतने का मलाल
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज प्रियंका चौधरी को वियतनाम में हुई महिला एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। लगातार तीन साल तक नेशनल चैंपियन रही प्रियंका को श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वियतनाम में दो से आठ नवंबर तक चली महिला एशियन चैंपियनशिप के 60 किलो भार वर्ग में काशीपुर की प्रियंका चौधरी को दक्षिणी कोरिया की मुक्केबाज ओह इंयोजी ने हरा दिया था। इस कारण प्रियंका को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा था। इससे पूर्व जनवरी माह में सर्बिया में हुई प्रतियोगिता में प्रियंका ने रजत, जून माह में मंगोलिया में हुई स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


प्रियंका अब तक 12 प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। उनका मानना है कि हरियाणा सरकार के मुकाबले उत्तराखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को कम प्रोत्साहित करती है। काशीपुर लौटने पर बृहस्पतिवार को श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में प्रियंका का सम्मान किया गया। वहीं गुरुद्वारा ननकाना साहिब प्रबंध समिति ने प्रियंका को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed