{"_id":"5a7b53104f1c1b8e268b8d32","slug":"79-new-khanan-patte","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चिन्हित किए गए 79 नए खनन पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चिन्हित किए गए 79 नए खनन पट्टे
चंदन बंगारी , रुद्रपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की छह तहसीलों में 79 नए खनन पट्टों के लिए क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इन पट्टों का आवंटन ई-निविदा से करने की तैयारी की जा रही है। पट्टों का आवंटन होने के बाद हजारों हाथों को रोजगार भी मिलेेगा। छह तहसीलों में सबसे ज्यादा सितारगंज में 32 पट्टे चिन्हित किए गए हैं।
जिले में निजी और केएमवीएन की ओर से संचालित पट्टों की संख्या 70 है। शासन के नए आदेश के तहत इन पट्टों का नवीनीकरण नहीं होगा। तब तक इन पट्टों की मियाद तक इनमें खनन कार्य जारी रहेगा। इसी को देखते हुए जिले में भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग ने 79 नए खनन पट्टों को चिन्हित किया है। ये पट्टे राजस्व और वन क्षेत्र में चिन्हित किए गए हैं। इनमें काशीपुर तहसील में दो, सितारगंज में 32, बाजपुर में 17, जसपुर में नौ, खटीमा में 13 और किच्छा में छह हैं। कुल मिलाकर 79 नए पट्टों का आवंटन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पट्टों के आवंटन में भ्रष्टाचार की शिकायतों के मद्देनजर पारदर्शिता और राजस्व बढ़ाने के मकसद से पट्टों का आवंटन ई-निविदा से किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से विज्ञप्ति प्रकाशित की जा रही हैं। उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा ने बताया कि पहले से जिले में 70 पट्टों में खनन कार्य चल रहा है। अब 79 नए पट्टों को चिन्हित कर आवंटन ई-निविदा सह ई-नीलामी से होगा। बाजपुर और सितारगंज के दो-दो पट्टों के ई-नीलामी से आवंटन के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। बताया कि नए पट्टों में खनन कार्य अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। ई-नीलामी से पट्टों का आवंटन पांच साल के लिए किया जाएगा। जो पूर्व में पट्टे चल रहे हैं, उनका नवीनीकरण नहीं होगा। नए और पुराने पट्टों को मिलाकर कुल संख्या 149 पहुंच जाएगी।