{"_id":"5b50d7554f1c1bbd298b4e58","slug":"71532024661-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादल कांग्रेस की रीढ़ : राजवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवादल कांग्रेस की रीढ़ : राजवीर
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संभाग प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा है कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ हैं और इसे अधिक प्रभावी बनाने के राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शानदार जीत दर्ज कर केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र ेंमोदी और भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। जनता से किए गए तमाम वादे खोखले साबित हुए हैं।
एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा-निर्देश के बाद सेवादल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव में सेवादल कार्यकर्ताओं को भी तरजीह दी जाएगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल को क्रियाशील करने और उसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सेवादल के उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ता नौ अगस्त (क्रांति दिवस) को प्रदेश के जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज मार्च निकालेंगे। बैठक में बादल अधिकारी, राजेश रस्तोगी, सत्यजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, कृष्णा नेगी, कैलाश त्रिपाठी, अमित राजपूत, सागर तिवारी, अनिल शर्मा, शंभू मौर्या, आकाश गंगवार आदि थे।