{"_id":"5a4d29424f1c1b9b518b4caf","slug":"71515006274-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के साथ ही सात बड़े बाबुओं के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के साथ ही सात बड़े बाबुओं के तबादले
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में जिले में शिक्षा विभाग के सात प्रशासनिक अधिकारियों का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ ही दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। अधिकतर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को जिले में ही पदोन्नति मिली है।
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले पदोन्नति के लिए संघर्षरत प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति सूची मंगलवार शाम ही शिक्षा विभाग ने जारी कर दी थी। बुधवार को जिले में अधिकांश प्रोन्नत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर लिया। सीईओ कार्यालय में अमरदीप सिंह ने भी पदभार ग्रहण किया। अधिकांश प्रशासनिक अधिकारियों के ब्लॉक या जिला स्तर पर तबादले हुए। लेकिन सात प्रोन्नत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में हुए हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगदीश तिवारी का कोटाबाग नैनीताल, नरेंद्र कापड़ी का टनकपुर चंपावत, सुरेंद्र जोशी का सैलानीगोठ, टनकपुर, चंद्रमोहन नेगी का हल्दूचौड़ नैनीताल, रमा पांडे का हल्द्वानी, सुभाषचंद्र का नैनीताल और राजेंद्र प्रसाद का बागेश्वर तबादला हुआ है।