फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बार एसोसिएशन चुनाव में सात ने लिये नाम वापस

बार एसोसिएशन चुनाव में सात ने लिये नाम वापस

Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में सात ने लिये नाम वापस

विज्ञापन
रुद्रपुर।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों पर नामांकन कराने वाले सात प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट पद पर नवीन चंद्र त्रिपाठी और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर राजेश्वरी कपिल का एक-एक नामांकन होने की वजह से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया में नामांकन करने वाले दावेदारों के लिए वापसी का अंतिम दिन था। उपाध्यक्ष पद पर अनीता सक्सेना, उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट प्रत्याशी शिवकुमार शर्मा, सचिव पद के नवीन चंद्र चंदोला, उप सचिव पद पर कुलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर कमल कुमार चिलाना, लेखा परीक्षक पद पर राजीव कुमार शर्मा एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोज कुमार तनेजा ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार गोस्वामी, दयानंद जायसवाल, खड़क सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह भंडारी, सोहन सिंह, सचिव पद पर नरेश रस्तौगी, सूरज सक्सेना, उपसचिव पद पर पावेल कठायत, अब्दुल नसीम, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह सोलंकी, लेखा परीक्षक पद पर मनोज कुमार, सरिता सक्सेना, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गोविंद लाल अरोरा, जयंत दास, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर जावेद हुसैन, विजय कुमार, नीरज बजाज, गिरीश चतुर्वेदी एवं कमल कुमार के बीच मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश प्रताप बब्बर और सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटवा ने बताया कि नामवापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन


आचार संहिता उल्लंघन में प्रथम शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित प्रत्याशी पर पांच हजार रुपए जुर्माना और दूसरी शिकायत सही पाये जाने पर नामांकन निरस्त किया जा सकता है। मतदान 27 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed