{"_id":"59ac46d74f1c1be5278b519c","slug":"71504462551-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का टोकन पोर्टर करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का टोकन पोर्टर करंट से झुलसा
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रेलवे क्वार्टर के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से रेलवे का टोकन पोर्टर गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। करंट की चपेट में आने से उसकी गर्दन और बांह का एक हिस्सा झुलस गया है।
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर टोकन पोर्टर का काम करने वाला अरविंद कुमार शनिवार शाम अपने कमरे के आगे खड़ा था। अचानक वह विद्युत लाइन के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। अन्य क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अरविंद को को गंभीर हालत में लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उसकी हालत में थोड़ा सुधार था। रेलवे कर्मियों ने ऊर्जा निगम पर एचटी लाइनों को लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना के बाद से रेलवे कालोनी में दहशत का माहौल है।