फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   70-year-old Nirmala has been knocking at the doors of the system for two years.

Udham Singh Nagar News: सिस्टम के दरवाजे पर दो साल से ठोकर खा रहीं 70 साल की निर्मला

Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
70-year-old Nirmala has been knocking at the doors of the system for two years.
रुद्रपुर। रुद्रपुर के वार्ड 19 खेड़ा में रहने वाली 70 साल की विधवा वृद्धा निर्मला देवी सरकारी राशन के लिए मोहताज हैं। दो साल से खाद्य आपूर्ति विभाग के चक्कर काट रही हैं लेकिन उनका गरीबी रेखा से ऊपर कार्ड (एपीएल) गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल कार्ड) में दस्तावेज होने के बाद भी परिवर्तित नहीं हो सका।
विज्ञापन

पांच साल पहले यानी वर्ष 2022 में उसने जवान बेटे को बीमारी से खो दिया। दोनों आंखों से अंधे पति ने भी एक माह पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। सोचा बहू अब सहारा बनेगी लेकिन बेटे की मौत के बाद घर बहू छोड़कर चली गई। निर्मला की आस अब 1500 रुपये वृद्धा अवस्था पेंशन पर टिकी है, जो बहू घर छोड़कर गई उसी के राशन कार्ड से अनाज आ रहा था।
विज्ञापन

बहू के जाने के बाद कार्ड से राशन नहीं मिल रहा है, क्योंकि केवाईसी के बाद अंगूठा अनिवार्य हो चुका है। वृद्धा कहती हैं कि पूर्ति विभाग के अधिकारी उन्हें बार-बार ये कह रहे हैं कि बहू के राशन कार्ड में अपना नाम चढ़वा लो, लेकिन बहू तो घर छोड़कर जा चुकी है। सफेद कार्ड बनने पर ही उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पर्चा लिखकर दिया, डीएसओ ने नजरअंदाज किया
निर्मला देवी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में लगी बेंच पर मायूस बैठकर डीएम के आने का इंतजार कर रही थी। उसके पास एक प्लास्टिक का थैला था। इसमें बीपीएल राशन कार्ड बनाने के सभी दस्तावेज उपलब्ध थे। इन्हीं दस्तावेज के बीच में एक पर्चा था जिसमें डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) लिखा हुआ था। वृद्धा का कहना था कि पर्चा डीएम ने उन्हें लिखकर दिया और डीएसओ से मिलने को कहा था। जब वह डीएसओ से मिलीं तो उन्होंने कार्ड बनाने से मना कर दिया।
-------------
एडीएम बोले, माताजी कल बन जाएगा आपका कार्ड
सिस्टम से थक चुकीं निर्मला बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने का इंतजार कर रही थीं, इसी बीच किसी ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मिलने की सलाह दी। एडीएम को वृद्धा ने अपनी आपबीती सुनाई। इस पर एडीएम मिश्रा ने डीएसओ को फोन किया। बताया कि महिला सफेद राशन कार्ड की हकदार हैं इसलिए उनका राशन कार्ड बनाएं। डीएसओ से बातचीत के बाद एडीएम ने वृद्धा को आश्वस्त किया कि शुक्रवार को उसका सफेद राशन कार्ड बना दिया जाएगा।


लोगों की शिकायत को सुनना और उनका करना समाधान हमारी प्राथमिकता है। वृद्धा का राशन कार्ड बनने में क्यों देरी हुई। इस संबंध में डीएसओ से वार्ता की जाएगी। -नितिन सिंह भदौरिया, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed