{"_id":"6946f150f8f0fbe33f078567","slug":"633-ration-cards-verified-in-gotiya-25-cancelled-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-112569-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोटिया में 633 राशन कार्डों का सत्यापन, 25 किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोटिया में 633 राशन कार्डों का सत्यापन, 25 किए निरस्त
Sun, 21 Dec 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। तुषार हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन और पूर्ति विभाग की ओर से इस्लाम नगर और गोटिया क्षेत्र में रह रहे लोगों के घरों पर जाकर सत्यापन अभियान चलाया है। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक रिहाना कुरैशी के नेतृत्व में टीम ने इस्लाम नगर और गोटिया क्षेत्र में राशन कार्डों का सत्यापन किया। इस दौरान टीम ने 633 राशन कार्डों का सत्यापन किया जबकि खामियां मिलने पर 25 राशन कार्डों को निरस्त किया।
पूर्ति निरीक्षक रिहाना कुरैशी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 633 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया। राशनकार्ड धारकों की जांच पड़ताल आय के स्रोत, भवन आदि के आधार पर की गई। बताया कि अपात्र मिलने पर 25 राशन कार्ड निरस्त किए गए। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। वहां पर एसआई किशोर पंत, भोपाल राम, रिनी चौहान, भुवन चंद्र आदि थे।
इधर, ऊर्जा निगम की टीम ने अवर अभियंता पवन उप्रेती के नेतृत्व में इस्लाम नगर क्षेत्र में बकाया बिल जमा नहीं करने पर आठ घरों की बिजली काट दी। साथ ही 1,25,000 रुपये का बकाया वसूला। इसके अलावा 65 स्मार्ट मीटर भी लगाए।