फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार: प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे खनन माफिया

अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार: प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे खनन माफिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार: प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे खनन माफिया
सितारगंज। कैलाश नदी में 200 घन मिट्टी की खुदाई की अनुमति मिलने की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है। जांच के बाद एसडीएम ने तीन लोगों की खनन की अनुमति को निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि तुर्कातिसौर निवासी सुखदेव व लक्खा और बघौरी निवासी अशरफ को 200 घन मिट्टी के खनन की अनुमति दी गई थी। लेकिन तीनों कैलाश नदी में अवैध खनन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों की खनन की अनुमति को निरस्त और जुर्माना लगाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इसके अलावा तीनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी गई है। इधर, देर शाम एसडीएम ने अवैध खनन में लिप्त दो ट्रॉलियों को कब्जे में लिया। ब्यूरो
विज्ञापन


अब नदी किनारे खनन की नहीं मिलेगी अनुमति - एसडीएम
सितारगंज। खनन के खेल में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एसडीएम निर्मला बिष्ट ने कहा है कि अब क्षेत्र में खनन कारोबारियों को नदियों के किनारे खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार नदी से 300 मीटर की दूरी तक खनन नहीं किया जा सकता। लेकिन कई बार खनन कारोबारी इस दायरे को पार कर जाते हैं और नदी के किनारे खनन को अंजाम देने लगते हैं। अब नदी के किनारे खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed