फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्रदूषण फैलाने पर सितारगंज की एक फैक्ट्री बंद होगी

प्रदूषण फैलाने पर सितारगंज की एक फैक्ट्री बंद होगी

Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर सितारगंज की एक फैक्ट्री बंद होगी
काशीपुर। मानकों का पालन नहीं करने और फैक्ट्री का कचरा नियम विरुद्ध रखने पर पीसीबी ने सितारगंज की एक फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति देहरादून मुख्यालय को भेजी है। पूर्व में फैक्ट्री से लिया गया पानी का सैंपल भी फैल हो चुका है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने बीते माह सितारगंज की एक फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे का निस्तारण मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया था। साथ ही कचरे को फैक्ट्री परिसर में ही एक कच्ची जगह पर रखा गया था। इससे पूर्व भी उक्त फैक्ट्री से लिया गया पानी का सैंपल फेल हो चुका है।
विज्ञापन


पीसीबी ने अपने विश्लेषण में पाया कि फैक्ट्री में जिस जगह कचरा रखा था, उसी के प्रभाव के चलते पानी का सैंपल फेल हुआ। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक सितारगंज स्थित उक्त फैक्ट्री प्रबंधक को पूर्व में इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। नियम के अनुसार फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे को कंटेनर में डालकर एक बंद कमरे में रखा जाता है, लेकिन फैक्ट्री इसका पालन नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कचरे को बाहर खुले में रखा गया है, उससे जमीन की उर्वरा शक्ति तो प्रभावित हो रही है साथ ही भूमिगत पानी में भी इसका असर दिख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में पानी के ट्रीटमेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि फैक्ट्री द्वारा मानकों का पालन नहीं करने और पानी के ट्रीटमेंट की व्यवस्था नहीं करने पर फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति मुख्यालय भेजी गई है।

डीएम की नाराजगी के बाद निकायों ने देनी शुरू की सूचना
काशीपुर। पीसीबी की ओर से निकायों को नोटिस जारी कर कूड़े के संबंध में जानकारी मांगने के बावजूद जानकारी नहीं देने से नाराज हुए डीएम के पत्र लिखने के बाद निकायों ने पीसीबी को जानकारी देनी शुरू कर दी है।

बता दें कि बीते दिनों डीएम के साथ हुई एक बैठक में पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को बताया कि पीसीबी की ओर से निकायों को दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे नाराज डीएम डॉ. खैरवाल ने जिले के निकायों को पत्र जारी कर पीसीबी को कूड़े के निस्तारण के संबंध में जानकारी देने को कहा था। अब फिलहाल नगर पालिका जसपुर और नगर पंचायत शक्तिफार्म ने कूड़े के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी है।

निरीक्षण में नहीं मिली जैव चिकित्सकीय कचरे की जानकारी
काशीपुर। जैव चिकित्सकीय कचरे को लेकर पीसीबी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पीसीबी ने दोबारा अस्पतालों का निरीक्षण करना शुरू किया है। काशीपुर में सोमवार को पीसीबी की टीम ने दो अस्पतालों का निरीक्षण किया।


इस दौरान दोनों अस्पतालों में जैव चिकित्सकीय कचरे के निस्तारण की जानकारी नहीं मिल सकी। डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि दोनों ही अस्पतालों में भीड़ न के बराबर है। इससे जैव चिकित्सीय कचरा कम ही निकलता होगा, लेकिन फिर भी दोनों अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे के लिए कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। दोनों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed