फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   55 delegates elected unopposed in sugarcane committee elections

गन्ना समिति के चुनाव में 55 डेलीगेट निर्विरोध चुने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
55 delegates elected unopposed in sugarcane committee elections
05केटीएम20पी- मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना समिति के विजेता डेलीगेट - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति के तीन सीटों पर हुए चुनाव में मझोला सीट पर मनविंदर सिंह खैरा, खेलड़िया सीट पर शशि रस्तोगी तथा बकुलिया सीट पर किरन तलवार निर्वाचित हुए हैं। मनविंदर सिंह खैरा ने 26 वोट लेकर अमरदीप को चार मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं शशि रस्तोगी ने आठ वोट लेकर सहदेव को तीन तथा बकुलिया सीट पर किरन तलवार ने मत लेकर दीवान सिंह को दो मतों से पराजित किया। गन्ना क्षेत्र के 54 सीटों पर डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल 68 सीटों में से 11 सीटों पर किसी ने दावेदारी नहीं की। 57 सीटों में से तीन पर चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

54 में डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी (ईई सिंचाई विभाग) एससी रमोला एवं सहायक चुनाव अधिकारी सचिव एससी नवानी ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न चुनाव के प्रति गन्ना किसानों का आभार व्यक्त किया। सचिव नवानी ने बताया कि 68 डेलीगेट 12 डायरेक्टरों का चुनाव करेंगे। ये डायरेेक्टर खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 105 में से 55 पदों पर निर्विरोध डेलीगेट चुने गए। अब 20 नवंबर को डायरेक्टर के 12 पदों के लिए चुनाव होगा।
समिति के चुनाव निर्वाचन अधिकारी आलोक ओली ने बताया कि समिति क्षेत्र में 105 डेलीगेट चुने जाने थे। इनमें से एक नवंबर को 72 सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन पत्रों की जांच करने पर 12 पत्रों में कमियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया था।
इसके बाद 60 पदों पर मंगलवार को चुनाव होना था। सुबह 60 में से पांच डेलीगेट पदों पर प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया और 55 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। जिससे मतदान नहीं हुआ। बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे से अनंतिम सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 12 से शाम तीन बजे आपत्तियां दर्ज होंगी और सायं से पांच बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

सात नवंबर को अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी। आठ नवंबर को डायरेक्ट पदों के लिए नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। उसी दिन शाम तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा भी होगा। नौ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां दर्ज कर उनका निस्तारण किया जाएगा। 11 नवंबर को नामांकन सूची का प्रदर्शन और नाम वापसी होगी। इसके बाद 20 नवंबर को डायरेक्टर के 12 पदों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed