फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   540 International Tourist In Five Months

Udham Singh Nagar News: पांच माह में 540 विदेशी पर्यटकों ने यूएस नगर में उठाया लुत्फ

Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
540 International Tourist In Five Months
जिले के कई पर्यटक स्थलों में बीते वर्ष पहुंचे थे 856 विदेशी पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। यूएसनगर में पांच महीने में 540 विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न पर्यटक स्थलों में पहुंचकर लुत्फ उठाया है। वहीं बीते वर्ष पर्यटन विभाग ने 856 पर्यटकों का डाटा रिकॉर्ड किया गया है। टिहरी की तर्ज पर जिले के बौर जलाशय में विकसित किए साहसिक पर्यटन केंद्र बनने के बाद कई सैलानी रोमांच का अनुभव लेने पहुंचते हैं। जिले के नानकमत्ता में भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष में जिले में 856 विदेशी सैलानियों की संख्या को दर्ज किया गया है। वहीं इस वर्ष जनवरी में 107, फरवरी में 91, मार्च में 130, अप्रैल में 108, मई में 104 विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे। इधर, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कई विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। जिले के बौर जलाशय, नानकमत्ता आदि प्रसिद्ध जगहों में भी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। बताया कि जिले में पर्यटन केंद्रों को विकसित करने के लिए टांडा जंगल स्थित वन चेतना केंद्र में भी निर्माण कराया जा रहा है। वहीं खटीमा के ककरा क्रोकोडाइल में भी ईको टूरिज्म को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा की खटीमा के सीमांत गांव सिसैया और नगरा तराई को भी पर्यटन हब के रूप में तैयार किया जा रहा है नेपाल से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए रेस्टोरेंट, पर्यटन सूचना केंद्र, हाईटैक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना में कई विकास कार्य किए जाएंगे, इसके लिए संबंधित विभाग डीपीआर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed