{"_id":"5b3d162b4f1c1bbf248b4885","slug":"51530730027-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 जुलाई को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 जुलाई को होगी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 11 और 12 जुलाई को होने वाली बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री सहित 250 लोग भाग लेंगे।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बृहस्पतिवार को जिला ऊधमसिंह नगर और नैनीताल प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री मदन कौशिक आ रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श करेंगे। नौ जुलाई को संगठन महामंत्री संजय कुमार काशीपुर आएंगे। कहा कि कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश, राज्य सह महामंत्री रामलाल, उत्तराखंड प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के अलावा केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भुवन चंद्र खंडूरी, राज लक्ष्मी शाह, भगत सिंह कोश्यारी, अनिल बलूनी, निशंक भाग लेंगे।
व्यवस्था के लिए 100 कार्यकर्ता रहेंगे और जल्द ही व्यवस्था समिति का गठन किया जाएगा। बताया कि बैठक का फोकस 2019 के लोक सभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव पर रहेगा। इसके अलावा संगठन और सरकार में बेहतर ताल मेल बनाने, सरकार की विकास योजनाओं के घर-घर पहुंचाने और लोक सभा चुनाव में भारी मतों से जीतने पर विचार होगा।
विज्ञापन
महिला नेत्री ने पद से इस्तीफा दिया
काशीपुर में देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से क्षुब्ध महिला नेत्री ने पद से इस्तीफा दिया। महिला मोर्चा काशीपुर ग्रामीण अध्यक्ष प्रीति वर्मा ने जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ऊधमसिंह नगर के नाम पत्र भेजकर कहा कि देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।