{"_id":"66200cf47bf716d4610d2d0b","slug":"51-people-got-health-checkup-done-in-the-camp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110176-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिविर में 51 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिविर में 51 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
Wed, 17 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर में लगे शिविर में लोगों की जांच करते डाॅक्टर। आयोजक
पंतनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम की ओर से पंतनगर के नगला डेयरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। शिविर में लोगों की रक्त से संबंधित जांचे, शुगर व बीपी आदि की जांच की और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉ. भवानी सिंह ने लोगों का परीक्षण कर परामर्श दिया। लैब टैक्नीशियन संजय डालाकोटी ने रक्त की जांच की। शिविर में मार्क पिंटू, रंजीत व राहुल पांडे ने सहयोग किया। यहां अनिल कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, अनिल कुमार, छोटे लाल, लक्ष्मण यादव व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन