{"_id":"64f0eb080f2b3da512031d04","slug":"50gm-narcotics-substance-seized-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2580-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 50 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 50 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामलों में आरोपी जा चुका है जेल
काशीपुर। पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक से 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया। आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में पांच बार जेल की हवा खा चुका है।
बृहस्पतिवार को आईटीआई थाने में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पैगा सीमा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। अलीगंज की ओर से आ रही एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज खान निवासी मोहल्ला अल्ली खां बताया।
सीओ ने बताया पकड़ गया युवक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ काशीपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में पांच केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।