फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 percent subsidy on paddy seeds for farmers

किसानों को धान के बीज पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी

Fri, 05 Apr 2019 12:23 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 05 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों की सुविधा के लिए धान के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगा। जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों के साथ ही 35 सहकारी समितियों से किसान छूट पर धान का बीज खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को धान की विभिन्न किस्मों (पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26, एचकेआर -46, पीआर-113) के  गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खुले बाजार में धान की पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26 किस्मों का भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन


सब्सिडी के बाद किसानों को इसका बीज 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। जबकि एचकेआर-46, पीआर -113 के बीज का मूल्य प्रति क्विंटल 1000 रुपये की दर से उपलब्ध हैं। किसानों को शीघ्र ही जिले की न्याय पंचायतों पर भी बीज उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही जिले की 35 सहकारी समितियों से भी किसान सब्सिडीयुक्त धान का बीज खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के पास गेहूं की 11 प्रजातियों के बीज उपलब्ध
रुद्रपुर। धान के साथ ही गेहूं के बीज भी सहकारी समितियों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान के बाद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। गेहूं की प्रजातियों में पीबीडब्लू-154, पीबीडब्लू--343, पीबीडब्लू -502, पीबीडब्लू-550, गेहूं यूपी-2554, गेहूं यूपी-2628, एचडी-2967, एचडी-3086, यूपी-262, पीबीडब्लू-644, डीबीडब्लू-17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed