{"_id":"68fa6c74354b08843d024caf","slug":"50-lakh-diwali-bonus-given-to-7000-cattle-rearers-khatima-news-c-242-1-rdp1007-131897-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सात हजार पशुपालकों 50 लाख दीपावली बोनस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सात हजार पशुपालकों 50 लाख दीपावली बोनस दिया
Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज।
ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने 146 समितियां के 7143 पशुपालकों को करीब 50 लाख रुपये दीपावली बोनस वितरित किया है। दुग्ध समिति की अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लगातार पशुपालकों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर एक अक्तूबर से पशुपालकों के दूध की क्रय दर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है।
बताया कि उनके बेहतरीन मार्केटिंग प्लान के जरिये बाजार में आंचल दूध और उसके अन्य उत्पादों की मांग बढ़ी है। इससे दुग्ध संघ की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। पहले चरण में सितारगंज, खटीमा आदि क्षेत्र के करीब 146 समितियों में बोनस वितरित किया है। इन समितियों को करीब 1.08 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है।
प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता के अनुसार कुल 7143 सदस्यों को करीब 50.89 लाख का बोनस बांटा गया। जल्द ही जिले की अन्य समितियों को भी बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीपावली में किसानों को अप्रैल से जुलाई 2025 तक का दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि के दो करोड़ रुपये उत्पादकों के खातों में भेज दिए हैं। उन्हें 25,000 किलो बरसीन और 6,500 किलो जई का बीज को भी बांटा गया है।
विज्ञापन
बताया कि वर्तमान दुग्ध संघ बोर्ड ने दुग्ध उत्पादकों के हित में कई अहम निर्णय लिए हैं। समिति ने पशुपालकों को और समिति सचिवों का जीवन बीमा कराया है। इससे कि चारा काटते समय चोटिल होने या आग लगने से पशुओं की हानि होने पर उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। वहीं, समिति सचिवों के लिए 15 पैसे प्रतिलीटर के कोष का गठन भी किया है।